
पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की घर में मिली लाश
AajTak
यह घटना खैबर पख्तूनख्वाह की है. यहां के लक्की मारवात जिले के तख्ती खेल टाउन के घर में इन सभी के शव बरामद हुए हैं. मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस टीम ने पूरे घर को सील कर दिया है.
पाकिस्तान से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 11 सदस्य घर में मृत पाए गए हैं. ये घटना खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की है. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद में इन लोगों ने जहर खाकर इन लोगों की मौत हुई है.
पुलिस ने बताया कि लक्की मारवात जिले के तख्ती खेल टाउन के एक घर से इन सभी के शव बरामद हुए हैं. मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस टीम ने पूरे घर को सील कर दिया है.
दो दिन पहले की है घटना
पुलिस को शक है कि दो दिन पहले घरेलू विवाद में इन लोगों ने खाने में जहर मिलाकर खा लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने दो दिन पहले वजीरिस्तान से खाना खरीदा था. न्यूज एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि ये घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है.
मामले में प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री जस्टिस (रिटायर्ड) अरशद हुसैन ने आईजी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









