
पाकिस्तान में इमरान की पार्टी का जोरदार विरोध-प्रदर्शन, 'ब्लैक डे' मना रहे कई PTI नेता हुए अरेस्ट
AajTak
लाहौर के ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली करने की तैयारी कर रहे थे, हालांकि पंजाब (पाकिस्तान) के अधिकारियों की अनुमति से इनकार के कारण रैली को स्थगित कर दिया था. मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (पाकिस्तान) ने 8 फरवरी को पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर सभी राजनीतिक सभाओं, धरने, रैलियों, प्रदर्शनों, और ऐसी अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया.
पाकिस्तान में चुनावों में कथित धांधली के विरोध में तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) द्वारा पूरे पाकिस्तान में 'काला दिवस' मनाए जा रहा था, जिसके आरोप में पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. पिछले साल आम चुनावों में कथित तौर पर हुए धांधली के खिलाफ 8 फरवरी को पाकिस्तान में 'काला दिवस' मनाया और रैलियां निकाली.
पीटीआई ने मुख्य रैली खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी स्वाबी में की, जहां पार्टी सत्ता में है. पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से देश भर में विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी कहा.
पूरे एरिया में धारा 144 लागू कर दिया
लाहौर के ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली करने की तैयारी कर रहे थे, हालांकि पंजाब (पाकिस्तान) के अधिकारियों की अनुमति से इनकार के कारण रैली को स्थगित कर दिया था. मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (पाकिस्तान) ने 8 फरवरी को पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर सभी राजनीतिक सभाओं, धरने, रैलियों, प्रदर्शनों, और ऐसी अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया.
पीटीआई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. वहीं पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया.
दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










