
पाकिस्तान: बीवी TikTok पर करती थी वीडियो अपलोड, शौहर ने गोलियां दाग कर ले ली जान
AajTak
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीवी की पहचान रेशमा के तौर पर हुई है. रेशमा को TikTok पर वीडियो अपलोड करने का शौक था. दोनों के बीच इस बात पर झगड़ा होने के बाद बीवी अपने मायके में रहने चली गई थी.
पाकिस्तान के कराची शहर में एक शौहर को अपनी बीवी द्वारा TikTok पर वीडियो अपलोड किया जाना इतना नागवार गुजरा कि उसने उसकी जान ही ले ली. कराची के लांडी इलाके की शेरपाओ कॉलोनी में रविवार को इशाक नाम के शख्स ने बीवी के साथ-साथ अपनी सास की भी हत्या कर दी. कायदाबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ गौस बख्श के मुताबिक इशाक अपनी बीवी के बिना इजाजत घर से बाहर जाने और लोगों के साथ फोन पर बात करने से नाराज रहता था.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











