
पाकिस्तान पर 'ड्रोन अटैक' की खबर आते ही शेयर बाजार में मचा कोहराम, झटके में निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा
AajTak
Stock Market Updates: गुरुवार के हालात को देखकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है. जिससे दलाल स्ट्रीट पर घबराहट में बिकवाली हुई. कुछ मिनटों की बिकवाली में ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. दरअसल, गुरुवार को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी. लेकिन जैसे ही खबर आई कि भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन अटैक कर दिए, फिर अचानक बाजार भराभराकर गिर गया.
कुछ मिनटों की बिकवाली में ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. जब तक निवेशकों को कुछ समझ में आता, भारी नुकसान हो चुका था. इस गिरावट की एकमात्र वजह भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर हो रहे हमले हैं.
ड्रोन अटैक की खबर से युद्ध की आशंका बढ़ी
दरअसल, आज के हालात को देखकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है. जिससे दलाल स्ट्रीट पर घबराहट में बिकवाली हुई. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 423.50 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले गुरुवार गिरकर 418.10 लाख करोड़ रुपये रह गया. यानी कुछ ही मिनटों में अचानक बाजार में बड़ी गिरावट आ गई.
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 411.97 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 80,334.81 पर और निफ्टी 140.60 अंक या 0.58 फीसदी गिरकर 24,273.80 पर बंद हुआ, जबकि दोपहर तक बाजार में अच्छी-खासी खरीदारी देखी जा रही थी. निफ्टी के सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, इटरनल, एमएंडएम, टाटा कंज्यूमर और अडानी एंटरप्राइजेज के नाम शामिल रहे, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक और कोल इंडिया निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे.
इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज के एनालिस्टों ने आगाह किया है कि सीमा पर तनाव और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इस बीच फिलहाल डाउ फ्यूचर्स में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











