
पाकिस्तान ने भारत पर गंभीर आरोप तो लगाया, लेकिन नहीं बताई ये सच्चाई
AajTak
पाकिस्तान ने बड़ा दावा किया है. पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने दावा किया है कि भारत ने उसकी सरजमीं पर दो लोगों की हत्या की. वहीं, भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
पाकिस्तान ने भारत पर बड़ा इल्जाम लगाया है. उसने दावा किया है कि भारतीय एजेंट्स ने पाकिस्तान की सरजमीं पर दो लोगों की हत्या की.
पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने दावा किया कि रावलकोट और सियालकोट में दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की. उन्होंने दावा किया कि इनके हत्यारों और भारतीय एजेंट्स के बीच संबंध के हमारे पास पुख्ता सबूत हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत, पाकिस्तान की सरजमीं पर हत्याएं कर रहा है. भारत ने इन आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया.
किसकी हत्याओं का आरोप लगाया?
विदेश सचिव काजी ने जिन दो नागरिकों की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है, उनके नाम शाहिद लतीफ और रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम है. शाहिद लतीफ की सियालकोट और रियाज अहमद की रावलकोट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
काजी ने इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पाकिस्तान में हत्याएं करने के लिए भारतीय एजेंट्स भाड़े के लोगों को भर्ती कर रहे हैं और उन्हें फंडिंग कर रहे हैं.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









