
पाकिस्तान ने फिर उगली आग, सरेआम भारत को धमकी देते हुए कहा- हमारे बगैर ही वर्ल्ड कप खेलना होगा!
AajTak
अगले साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेलना जाना है. उससे पहले पाकिस्तान में एशिया कप खेला जाएगा. बीसीसीआई ने पहले ही कह दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी. अब पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने इस पर धमकी देते हुए कहा है कि तो फिर हमारे बगैर ही वर्ल्ड कप खेलना होगा....
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बार अपने बयानों के जरिए आग उगली है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के बयान पर एक बार फिर जवाब देते हुए कहा है कि यदि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी, तो उन्हें हमारे बगैर ही वर्ल्ड कप खेलना होगा.
दरअसल, राजनीतिक तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से ही कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. जबकि टीम इंडिया ने 14 साल से ही पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. आखिरी बार 2008 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था.
रमीज राजा का फिर आया विवादास्पद बयान
अब अगले साल फिर पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है. इसको लेकर हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. उनके इस बयान के बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. पीसीबी ने तब तुरंत बयान देते हुए कहा कि वह भी अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दौरे पर नहीं आएगा.
एक बार फिर पाकिस्तान बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने उसी बयान को दोहराया है. रमीज राजा ने एक उर्दू न्यूज से बात करते हुए कहा, 'यदि पाकिस्तान टीम अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा, तो टूर्नामेंट कौन देखेगा? हमारा इस मामले में स्पष्ट कहना है कि यदि भारतीय टीम यहां (पाकिस्तान) आएगा, तभी हम वर्ल्ड कप के लिए वहां (भारत) जाएंगे.'
'पाकिस्तान के बगैर ही भारत को वर्ल्ड कप खेलना होगा'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









