
पाकिस्तान ने अपनी जेलों से 22 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, वाघा बॉर्डर से लौटे इंडिया
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 1 जनवरी, 2025 को शेयर की गई ताजा प्रिजनर एक्सचेंज लिस्ट के अनुसार पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी थे, जिनमें 49 नागरिक और 217 मछुआरे शामिल थे, जबकि भारत में 462 पाकिस्तानी कैदी थे, जिनमें 381 नागरिक और 81 मछुआरे शामिल थे.
पाकिस्तान की कराची जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को शनिवार को रिहा कर दिया गया. रिहा किए गए मछुआरों को वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया. भारतीय मछुआरों को ईधी फाउंडेशन द्वारा चलाई गई एक विशेष बस में कराची से लाहौर लाया गया था. पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए लोगों में भूपत, माला, कृष्ण, खलाफ, मोहन, आसिफ, अशोक, अकबर, लखमन, मोजी, दीपक, राम, हरि, तपू, सुरेश, विजय, मनोज कुमार, वीनू, महेश, सुभाष, संजय और सेलेंधर शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच फ्लैग मीटिंग आज, LOC पर बढ़ती गोलीबारी के बीच बड़ा फैसला
इससे पहले, मालिर (कराची) जेल अधीक्षक अरशद शाह ने मीडिया को बताया कि भारतीय मछुआरों को उनकी सजा पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया. इन सभी को अनजाने में पाकिस्तान के जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. समुद्री सीमाओं का ठीक से सीमांकन नहीं होने के कारण दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार किया जाता है. ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ईधी ने भारत और पाकिस्तान दोनों से गलती से समुद्री सीमा पार करने वाले मछुआरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें: 'मनाना नहीं पड़ा...', मावरा का था Kiss सीन का आइडिया? पाकिस्तान में मचा था बवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच 1 जनवरी, 2025 को शेयर की गई ताजा प्रिजनर एक्सचेंज लिस्ट के अनुसार पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी थे, जिनमें 49 नागरिक और 217 मछुआरे शामिल थे, जबकि भारत में 462 पाकिस्तानी कैदी थे, जिनमें 381 नागरिक और 81 मछुआरे शामिल थे. 12 दिसंबर, 2024 को लोकसभा में विदेश मंत्रालय (MEA) के एक जवाब में कहा गया कि 2014 से कुल 2639 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है. विदेश मंत्रालय ने बताया था कि 1 जुलाई 2024 तक 209 मछुआरों में से, जो पाकिस्तान की हिरासत में थे, 51 मछुआरे 2021 से; 130 मछुआरे 2022 से; 9 मछुआरे 2023 से; और 19 मछुआरे 2024 से पाकिस्तानी जेलों में हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










