
पाकिस्तान-तालिबान समझौते के बाद अफगान ट्रेड फिर से शुरू, सीमा पर 300 वाहन तैयार
AajTak
पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार के साथ सीजफायर समझौते के बाद अफगान ट्रांजिट ट्रेड (आगमन वाणिज्य) को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू कर दिया है. लगभग 300 फंसे हुए वाहन अब सीमा पार भेजे जा रहे हैं जिससे व्यापारियों और कार्गो ऑपरेटरों को राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों ने सुरक्षा जांच को और कड़ा कर दिया है ताकि तस्करी और अवैध व्यापार रोका जा सके.
पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार के साथ सीजफायर समझौते के बाद अफगान ट्रांजिट ट्रेड को धीरे-धीरे फिर से शुरू कर दिया है. ये ट्रेड 13 अक्टूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच झड़पों के कारण ठप हो गया था. लगभग दस दिन तक ये बंद रहा जिससे दर्जनों वाहन सीमा पर फंस गए थे.
300 वाहन अब सीमा पार करेंगे
अब करीब 300 फंसे हुए वाहनों को धीरे-धीरे सीमा पार किया जा रहा है. सबसे पहले दक्षिण-पश्चिमी बलोचिस्तान के चमन बॉर्डर क्रॉसिंग से ऑपरेशन शुरू हुआ है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार ये काम तीन चरणों में किया जाएगा.
फर्स्ट स्टेप: नौ वाहन जो फ्रेंडशिप गेट बंद होने के समय लौटाए गए थे उन्हें फिर से तौल और स्कैन किया जाएगा. किसी भी असंगति पाए जाने पर पूरी जांच की जाएगी.
सेकेंड स्टेप: 74 वाहन जो NLC बॉर्डर टर्मिनल यार्ड से लौटाए गए थे, उन्हें भी पुनः तौल और स्कैन किया जाएगा.
थर्ड स्टेप: 217 वाहन जो हल्टिंग यार्ड में खड़े हैं, उन्हें साफ कर सीमा पार अफगानिस्तान भेजा जाएगा.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










