
पाकिस्तान: जंग का मैदान बना इस्लामाबाद, सड़कों पर Imran Khan समर्थक, हिंसा में 6 सुरक्षाकर्मी मरे.
AajTak
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हालात खराब होते जा रहे हैं. इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए उनके समर्थक राजधानी में जमा हो गए हैं. इस बीच, सरकार द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारियों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं, जिनमें 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और अनेक घायल हुए हैं. देर रात तहरीक-ए-इंसाफ ने इस्लामाबाद के डी-चौक की ताजा स्थिति पर X पर एक पोस्ट कर जानकारी दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











