
पाकिस्तान के सपोर्ट में चीन ने अलापा शांति का राग, चीनी राजदूत ने इस्लामाबाद में जरदारी से की मुलाकात
AajTak
चीनी राजदूत ने चीन और पाकिस्तान के बीच स्थायी और टाइम-टेस्टेड दोस्ती की बात कही है. राजदूत जियांग जैदोंग ने दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत भाइयों जैसा बताया, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है.
चीन (China) के राजदूत जियांग जैदोंग ने सोमवार को कहा कि साउथ एशिया में शांति और स्थिरता के लिए चीन हमेशा पाकिस्तान का सपोर्ट करेगा. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इस्लामाबाद और नई दिल्ली में तनाव के बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की. सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, जियांग ने राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की. इस दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव सहित तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई.
मीटिंग के वक्त राष्ट्रपति जरदारी ने घातक पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव बढ़ता रहा है.
पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्ती...
भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान से आने वाले या वहां से गुजरने वाले माल के आयात और अपने बंदरगाहों में पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि नई दिल्ली आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ 'दृढ़ और निर्णायक' कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह ताजा कदम भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपायों के ऐलान के करीब दो हफ्ते बाद उठाया गया है, जिसमें आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रद्द करना, अटारी सीमा पार संचालन को बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल है.
यह भी पढ़ें: 2 रॉकेट, 5 ग्रेनेड्स और वायरलेस कम्युनिकेशन सेट... अमृतसर बॉर्डर पर पाकिस्तान की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











