
पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को फ्रांस में अफगानी शख्स ने दी गालियां, Video वायरल
AajTak
यह वीडियो फ्रांस के एनेसी का बताया जा रहा है. वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख बाजवा अपनी पत्नी के साथ बैठे हैं. तभी एक अफगानी शख्स वहां पहुंचकर उन्हें भद्दी गालियां देनी शुरू कर देता है. अफगानी युवक ने पाकिस्तानी सेना पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, दुर्व्यवहार और अफगानिस्तान को बर्बाद करने के लिए तालिबान को सहयोग देने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो फ्रांस का है, जहां बाजवा अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाजवा अपनी पत्नी के साथ एक जगह सीढ़ियों पर बैठे हैं. तभी उनके पास एक शख्स आता है और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर देता है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अफगानिस्तान का है, जो बाजवा पर अफगानिस्तान में जेहाद फैलाने का आरोप लगाता है. इस पर बाजवा कहते हैं कि वह अब पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख नहीं हैं और इस व्यवहार पर पुलिस को बुला लेंगे. इस पर अफगानिस्तान का वह शख्स पश्तो भाषा में उन्हें भद्दी गालियां देना शुरू कर देते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानी युवक पाकिस्तानी सेना पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, दुर्व्यवहार और अफगानिस्तान को बर्बाद करने के लिए तालिबान को सहयोग देने का आरोप लगाया.
बाजवा ने नवंबर 2022 में दिया इस्तीफा
बाजवा ने नवंबर 2022 में पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने नवंबर 2016 में पद्भार संभाला था और अगस्त 2019 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









