
पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी के खाते में आए 100 मिलियन, फिर हुआ कुछ ऐसा....
AajTak
पाकिस्तान के कराची में एक थाने में तैनात पुलिस अधिकारी के बैंक अकांउट में रातों रात 10 करोड़ रुपये डिपॉजिट हो गए. उसे इसकी जानकारी खुद बैंक ने फोन करके दी. लेकिन साथ में बैंक ने उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया और एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया. अब पुलिसकर्मी भी पैसे को परेशान देखा जा रहा है.
पाकिस्तान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कराची के एक थाने में तैनात पुलिस अधिकारी रातों-रात करोड़पति बन गया. उसके बैंक अकांउट में किसी ने 100 मिलियन करेंसी ट्रांसफर कर दिए. हैरानी की बात ये रही कि इसकी जानकारी खुद बैंक ने फोन कर पुलिस अधिकारी को दी. अकाउंट में बड़ी रकम डिपॉजिट होने की खबर सुनकर वह हैरान रह गए. लेकिन बैंक ने उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया और एटीएम कार्ड फ्रीज कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, कराची में आमिर गोपांग एक थाने में पुलिस अधिकारी हैं. गोपांग ने बताया कि मुझे बैंक से बताया कि मेरे अकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर हुए हैं. ये बात सुनकर मैं चौंक गया. मैंने कभी इतना पैसा नहीं देखा. मेरे अकाउंट में कुछेक हजार रुपये से ज्यादा की राशि कभी नहीं रही.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसे बैंक ने खुद फोन कर बताया कि उनके अकाउंट में 100 मिलियन रकम डिपॉजिट हुई है. हालांकि, इससे पहले ही बैंक ने उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया और एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया ताकि वह अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकें. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है कि उसके खाते में इतने पैसे कहां से आए?
इससे पहले भी बैंक अकाउंट्स में इस तरह बड़ी राशि डिपॉजिट होने की खबरें आती रही हैं. पाकिस्तान के लरकाना में ही तीन पुलिसकर्मियों को पता चला कि उनमें से हरेक के अकाउंट में पांच-पांच करोड़ रुपये डिपॉजिट हुए हैं. जबकि सुक्कुर में भी एक पुलिस अधिकारी के अकांउट में पांच करोड़ रुपये डिपॉजिट होने का मामला सामने आया था.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








