
पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार, क्या भारत का डिफेंस सिस्टम कर पाएगा सामना
AajTak
पाकिस्तान के परमाणु हथियार भारत के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच सकते हैं, लेकिन भारत की मल्टी-लेयर्ड डिफेंस सिस्टम उन्हें आसमान में ही नष्ट करने की क्षमता रखते हैं. पाकिस्तान फाइटर जेट के जरिए भारत में घुसकर बम गिराने की हिम्मत नहीं कर सकता. मिसाइलें ही आखिरी रास्ता बचेगा, उसे रोकने के लिए भारत में बीएमडी सिस्टम (फेज I/II), एस-400, आकाश और रडार नेटवर्क है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रूस, चीन और उत्तर कोरिया की तरह गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण कर रहा है. यह दावा तब आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी भी ताजा है.
मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बुरी तरह झकझोर दिया था. भारत ने आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के दर्जन भर से ज्यादा एयरबेस को नष्ट कर दिया. चार दिनों की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया.
पाकिस्तान के पास कई परमाणु-सक्षम मिसाइलें और हथियार हैं, जो भारत पर हमला करने की क्षमता रखते हैं. ये मिसाइलें पाकिस्तान की सीमा से दागी जाती हैं, इसलिए उनकी रेंज (दूरी) के हिसाब से वे भारत के कितने हिस्से तक पहुंच सकती हैं, यह समझना आसान है.
यह भी पढ़ें: कितनी तैयारी करनी होती है परमाणु परीक्षण के लिए? जिसका ट्रंप PAK को लेकर कर गए इशारा
भारत-पाकिस्तान सीमा की औसत दूरी को ध्यान में रखें – जैसे दिल्ली पाकिस्तान से करीब 500-600 किमी दूर है, मुंबई 1000 किमी से ज्यादा और कोलकाता 1,500 किमी से ज्यादा. यह जानकारी 2025 की अमेरिकी और SIPRI रिपोर्ट्स पर आधारित है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











