
पाकिस्तान के पास उड़ने लगे राफेल, PM मोदी की चेतावनी से हड़बड़ाया पड़ोसी मुल्क... अब 'आक्रमण' के ये 3 विकल्प
AajTak
भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है, पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे. कल वो 15 कोर में सुरक्षा बैठक की समीक्षा करेंगे और उस जगह भी जाएंगे जहां आतंकवादियों ने हमला किया था. सेना प्रमुख का शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचना, बड़ी बैठक करना किस बात का इशारा करता है?
भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. पाकिस्तान की सेना ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर अपनी तरफ जवानों की संख्या और तादाद बढ़ा दी है. पाकिस्तान ने अपने जवानों को बंकर के अंदर रह कर ही निगरानी करने का आदेश दिया है. पाकिस्तान को LoC के साथ-साथ इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी डर सता रहा है, पाकिस्तानी आर्मी की 10 कोर का हेडक्वार्टर रावलपिंडी में है, उसे भी पाकिस्तानी आर्मी चीफ़ ने अलर्ट रहने के लिए कहा है. इंटरनेशनल बॉर्डर के ठीक सामने सियालकोट की डिवीज़न को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, जिसका हेडक्वाटर गुजरांवाला में है, तो क्या पाकिस्तान को डर है कि जल्द ही अब भारत कुछ करने वाला है?
भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है, पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे. कल वो 15 कोर में सुरक्षा बैठक की समीक्षा करेंगे और उस जगह भी जाएंगे जहां आतंकवादियों ने हमला किया था. सेना प्रमुख का शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचना, बड़ी बैठक करना किस बात का इशारा करता है?
सवाल यही है कि क्या होने वाला है. रूसी मीडिया ने भी गुरुवार को दावा किया है कि कुछ बड़ा होने वाला है, लेकिन बड़ा क्या होगा? भारत के पास क्या-क्या विकल्प मौजूद हैं. हम आपको ऐसे तीन संभावित विकल्पों के बारे में बताएंगे. पहला विकल्प- आतंक के ठिकानों पर मिसाइल अटैक. पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर मिसाइल अटैक हो सकता है. दूसरा विकल्प- पाकिस्तान का मुरीदके, जहां हाफिज सईद का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है और भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों की स्क्रिप्ट लिखी जाती है. लश्कर-ए-तैयबा के हेड-क्वार्टर पर मिसाइल अटैक संभव है. तीसरा ऑप्शन- पीओके में एक्टिव टेरर कैंपों और लॉचिंग पैड को निशाना बनाया जा सकता हैं, मिसाइल अटैक के लिए ब्रह्मोस और पृथ्वी मिसाइल का इस्तेमाल हो सकता है. मिसाइल अटैक के लिए राफेल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
सेंट्रल सेक्टर में वायुसेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास
उधर, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने सेंट्रल सेक्टर में ‘Exercise Aakraman’ (आक्रमण) शुरू कर दिया है. ये युद्धाभ्यास बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है. इसमें भारतीय वायुसेना के मुख्य फाइटर जेट बेड़े- खासतौर पर राफेल और सुखोई-30 एमकेआई शामिल हैं. भारतीय वायुसेना के पास 2 राफेल स्क्वाड्रन हैं, जो अंबाला (पंजाब) और हाशिमारा (पश्चिम बंगाल) में तैनात हैं. इन अत्याधुनिक जेट्स की मदद से पायलट ग्राउंड अटैक और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसे जटिल अभियानों का अभ्यास कर रहे हैं. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक वायुसेना ने पूर्वी सेक्टर से भी कई संसाधनों को सेंट्रल सेक्टर में शिफ्ट किया है ताकि विभिन्न भूभागों जैसे मैदान और पहाड़ों में लड़ाई के लिए रियल-टाइम अभ्यास हो सके.
पीएम मोदी ने दिया बड़ा मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











