
पाकिस्तान के पंजाब में बॉयलर फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 15 लोगों की मौत, कई जख्मी
AajTak
पंजाब के फैसलाबाद जिले में एक केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण विस्फोट हुआ है. इस धमाके में आसपास की बिल्डिंगे भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. दर्जनभर से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण विस्फोट हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं.
यह हादसा सुबह पंजाब के फैसलाबाद जिले में हुआ, जो लाहौर से लगभग 130 किमी दूर है. फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि मलिकपुर इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे आसपास की इमारतें भी ढह गईं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 शव बरामद कर लिए हैं और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.'
अनवर ने बताया कि आशंका है कि और लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं और पूरा जिला प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है.
एक बयान में पंजाब के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जाए.
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में हुए बॉयलर विस्फोट में जिंदगियों के नुकसान पर गहरा दुख जताया है. मरियम नवाज ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.





