
पाकिस्तान के खिलाफ है Akshay Kumar की बेल बॉटम? पड़ोसी मुल्क के दावे पर एक्टर ने दिया जवाब, बोले- वो फिल्म...
AajTak
अक्षय ने हाल ही में सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अटेंड किया. इवेंट में बातचीत के सेशन के दौरान एक शख्स ने अक्षय से उनकी फिल्म बेल बॉटम को लेकर एक शॉकिंग सवाल किया. फैन के सवाल का अक्षय कुमार ने क्या जवाब दिया, आइए जानते हैं.
बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की दुनिया दीवानी है. अक्षय ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिनमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी का फुल डोज होता है. अक्षय की कई फिल्में देशभक्ति की भावना से भरी होती हैं. लेकिन अब एक फैन ने दावा किया है कि उनकी फिल्म बेल बॉटम पाकिस्तान के खिलाफ बनाई गई है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब खुद अक्षय ने ही दे दिया है.
अक्षय की बेल बॉटम पर छिड़ी बहस
दरअसल, अक्षय ने हाल ही में सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अटेंड किया. इवेंट में बातचीत के सेशन के दौरान एक शख्स ने अक्षय से उनकी फिल्म बेल बॉटम को लेकर एक शॉकिंग सवाल किया. शख्स ने अक्षय से कहा- मैं पाकिस्तान से हूं. आपके पड़ोसी देश से. मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है. आपने पैड मैन और टॉयलेट जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं. इंडिया और पाकिस्तान के बीच भी इश्यू चल रहा है. लेकिन आपकी हाल ही में आई फिल्म बेल बॉटम में कई चीजें पाकिस्तान के खिलाफ थीं.
पाकिस्तानी फैन के इस दावे पर अक्षय ने बहुत ही सूझ-बूझ के साथ जवाब दिया. अक्षय ने कहा- सर, वो सिर्फ एक फिल्म है. इसे लेकर इतने ज्यादा सीरियस मत होइए. सिर्फ फिल्म ही है. इस तरह की कई चीजें हैं, लेकिन ये सिर्फ एक फिल्म है.
अक्षय कुमार की बेल बॉटम फिल्म को रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी इंडियन एयरलाइन्स के प्लेन हाईजैकिंग के इर्द-गिर्द थी, फिल्म का मिशन पैसेंजर्स को रेस्क्यू करना था.
कुछ देशों में बैन हुई थी अक्षय की ये फिल्म

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












