
पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में ड्यूटी से लौट रहे जज को किडनैप करके ले गए हथियारबंद लोग
AajTak
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के केंद्रीय सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने अपहरण मामले पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर को बुलाकर प्रांत के अंदर अमन के प्रति उनकी "गैर-गंभीरता" का कारण बताया.
पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हथियारबंद लोगों ने शनिवार को एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अपहरण कर लिया. एजेंसी के मुताबिक शकीरुल्लाह मारवात का अफगानिस्तान बॉर्डर से लगे टैंक और डेरा इस्माइल (DI) खान जिले के पास अपहरण किया गया.
डेरा इस्माइल खान पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मोहम्मद अदनान ने कहा कि घटना बग्वाल गांव में हुई. जज का अपहरण तब किया गया जब वह ड्यूटी से लौटकर डीआई खान के पास जा रहे थे.
PPP ने जताई चिंता
जानकारी के मुताबिक जज के ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. मौके से गाड़ी भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने कहा कि जज के अपहरण की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के केंद्रीय सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने चिंता व्यक्त की. उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर को बुलाकर प्रांत के अंदर अमन के प्रति उनकी "गैर-गंभीरता" का कारण बताया.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह अमन को लेकर गंभीर क्यों नहीं हैं और आतंकवादी खुलेआम क्यों घूम रहे हैं. जज के अपहरण की खबर से जनता में असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिकों की मौत

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










