
पाकिस्तान की सड़क पर लावारिस मिली थी बच्ची, गोद लेकर China लाया कपल, ऐसे कमा रही नाम
AajTak
इस बच्ची की कहानी की शुरुआत बेहद दर्दनाक है. जब ये चीनी कपल किसी काम से पाकिस्तान आया था. तब उन्हें बच्ची एक गत्ते के बक्से में सड़क पर लावारिस हालत में मिली थी.
चीनी बोलने वाली पाकिस्तानी लड़की ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही है. जब ये बच्ची छोटी थी, तभी इसे एक चीनी कपल गोद लेकर पाकिस्तान से चीन ले आया. कपल ने बड़े ही प्यार से उसे पाल पोसकर बड़ा किया. अब ये बच्ची बड़ी हो गई है. वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है. लड़की की उम्र 20 साल है. उसके चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Douyin पर 750,000 फॉलोअर्स हैं. उसके तमाम वीडियो वायरल हुए हैं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़की की कहानी की शुरुआत बेहद दर्दनाक है. जब ये चीनी कपल किसी काम से पाकिस्तान आया था. तब वो उन्हें एक गत्ते के बक्से में सड़क पर लावारिस हालत में मिली थी. कपल ने उसे गोद लिया और हेनान प्रांत में मौजूद अपने गांव लेकर आ गए. उसे यहां फैन जिहे नाम दिया गया. इस नाम का मतलब है लंबे समय तक जीने वाला इंसान. लड़की कपल की इकलौती संतान है. फैन पहली बार 2021 में सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई थी. तब उसने अपना एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो पारंपरिक हेनान नूडल्स खा रही थी. वो अपने गांव वाले घर के बाहर बैठी हुई थी.
वो अपने लुक्स और चीनी भाषा बोलने के चलते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है. उसे हेनान की क्लिओपाट्रा कहते हैं. वो सोशल मीडिया पर नूडल्स खाते हुए, खेती करते और परिवार के बुजुर्गों के लिए लकी मनी मांगती दिखती है. फैन कहती है कि उसके माता-पिता हमेशा उसके साथ सगी बेटी की तरह व्यवहार करते हैं. जब भी लोग उसे 'काला' या बाकी लोगों से अलग बुलाते हैं, तब वो अपनी बेटी के लिए आवाज उठाते हैं.
उसका कहना है कि वो अपने माता-पिता का कर्ज उतारने के लिए उनके लिए शहर में एक फ्लैट खरीदना चाहती है. उसने कहा कि वो हर महीने सोशल मीडिया से 550 डॉलर (45,926 रुपये) खरीदती है. ये कमाई उसके माता-पिता की खेती से होने वाली कमाई से ज्यादा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











