
पाकिस्तान की संसद में PTI नेताओं का गीदड़ जैसा रोना, सत्ता पक्ष ने ली चुटकी
AajTak
पाकिस्तान की संसद में अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला जब इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने गीदड़ की आवाज निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. सत्ताधारी दल के नेता ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष की जुबान में गीदड़ की जुबान डाल दी गई है. यह घटना पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता और संसद में विपक्ष के असामान्य व्यवहार को दर्शाती है. इमरान खान के जेल में होने के बावजूद उनकी पार्टी का यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











