
पाकिस्तान की संसद में भारत की तारीफ में पढ़े गए कसीदे, PAK सांसद ने अपने देश को दिखाया आईना
AajTak
पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान पार्टी के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि कराची की स्थिति ऐसी है कि जब दुनिया चांद पर जा रही है. हमारे यहां बच्चे खुले गटर में गिरकर मर रहे हैं. टीवी स्क्रीन पर एक तरफ भारत के चांद पर पहुंचने की खबर आती है तो दो सेकंड बाद दूसरी स्क्रीन में खबर आती है कि कराची में एक बच्चा खुले गटर में गिरकर मर गया. ये हर तीसरे दिन की खबर है.
पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) पार्टी के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल (Syed Mustafa Kamal) ने संसद में भारत के चंद्रयान-3 का जिक्र कर अपने ही देश को आईना दिखाने का काम किया है.
उन्होंने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत चांद पर पहुंच गया है लेकिन कराची के बच्चे अभी भी खुले गटर में गिरकर दम तोड़ रहे हैं.
कमाल ने संसद में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि कराची पाकिस्तान का रेवेन्यू इंजन है. देश में दो सीपोर्ट हैं, जो कराची में हैं. ये शहर पाकिस्तान का ही नहीं बल्कि मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक का गेटवे है. हमारे देश को 68 फीसदी रेवेन्यू अकेले कराची से मिलता है. लेकिन फिर भी कराची की दिक्कतें कम नहीं हो रही.
क्या हैं कराची की दिक्कतें?
उन्होंने कराची की उपलब्धियां गिनाते हुए इस शहर की दिक्कतों का भी जिक्र कर कहा कि पिछले 15 सालों में कराची को एक कतरा नया पानी नहीं दिया गया. और जो पानी आता है, उसे टैंकर माफिया चोरी कर लेते हैं. उस पानी को चोरी कर कराचीवासियों को बेचा जाता है. आज कराची में 49 हजार स्कूल हैं लेकिन एक रिपोर्ट मेों इनमें से 11 हजार स्कूलों को घोस्ट स्कूल बताया गया है. कराची के 70 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा रहे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 2.62 करोड़ है.
उन्होंने संसद में कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि भारत चांद पर पहुंच गया है, जबकि हमारे यहां बच्चे खुले गटर में गिरकर मर रहे हैं. टीवी स्क्रीन पर एक तरफ भारत के चांद पर पहुंचने की खबर आती है तो दो सेकंड बाद दूसरी स्क्रीन में खबर आती है कि कराची में एक बच्चा खुले गटर में गिरकर मर गया. ये हर तीसरे दिन की खबर है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









