
पाकिस्तान की फिर फजीहत... IND vs PAK मैच से पहले ICC ने रेफरी को लेकर सुनाया ये फरमान
AajTak
एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच में हैंडशेक विवाद पर PCB ने मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया. रविचंद्रन अश्विन ने पायकॉफ्ट का समर्थन करते हुए कहा कि रेफरी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और उन्हें किसी माफी की जरूरत नहीं थी.
एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच ये दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले हुए मैच में हैंडशेक विवाद सुर्खियों में रहा था. जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था.
अब सुपर-4 की भिड़ंत से पहले भी पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इस मुकाबले में भी एंडी पायक्रॉफ्ट ही मैच रेफरी होंगे. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना झेल रहे मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट का समर्थन किया है.
यह भी पढ़ें: कप्तान सूर्या करेंगे बड़े बदलाव... इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री तय, ये हो सकती है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग 11
इस विवाद पर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल “अश की बात” पर कहा, एंडी पायकॉफ्ट ने सबको खराब नजारा देखने से बचाया. भारत ने पहले ही मैच रेफरी को सूचित कर दिया था कि यही हमारा फैसला है. इसके बाद आप मैच हार गए. तो शिकायत किस बात की?”
अश्विन ने पाकिस्तान को लताड़ा
अश्विव ने इस धारणा को भी खारिज किया कि रेफरी खिलाड़ियों को हाथ मिलाने के लिए मजबूर कर सकते थे. उन्होंने कहा वो कोई स्कूलटीचर या प्रिंसिपल नहीं हैं कि जाकर कहें ‘आओ हाथ मिलाओ’. उनका काम यही नहीं है. इसमें पायकॉफ्ट की गलती कहां है?”













