
पाकिस्तान की गर्दन मरोड़ रही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी! सुराब शहर पर लड़ाकों ने किया कब्जा
AajTak
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में हथियारबंद लड़ाकों ने सुराब शहर के प्रमुख इलाकों पर कब्जा कर लिया है. क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर हाइवे पर तलाशी और कड़ी जांच की जा रही है. जिले के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में सख्त नाकाबंदी की गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सुराब जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हथियारबंद लड़ाकों ने शहर पर कब्जे का दावा किया है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLA के सदस्यों ने स्थानीय लेवीज थाने, पुलिस स्टेशन और एक बैंक पर कब्जा कर लिया है.
शहर के प्रमुख इलाकों पर कब्जे का दावा
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में हथियारबंद लड़ाकों ने सुराब शहर के प्रमुख इलाकों पर कब्जा कर लिया है. क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर हाइवे पर तलाशी और कड़ी जांच की जा रही है. जिले के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में सख्त नाकाबंदी की गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है.
स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और इलाके से संपर्क लगभग टूट गया है. अभी तक सरकार या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
दम घुटने से अधिकारी की मौत इस बीच, BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने एक बयान में दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय बैंक, लेवीज और पुलिस थाने अब उनके नियंत्रण में हैं. संगठन की ओर से विस्तृत बयान जल्द जारी किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) हिदायत उल्लाह की दम घुटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें हथियारबंद हमलावरों ने एक कमरे में बंद कर दिया था. फिलहाल, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










