
पाकिस्तान का पानी बंद करने का भारत को पूरा अधिकार, कुछ भारतीयों का दर्द बेवजह है
AajTak
सिंधु नदी जल समझौते को स्थगित करने के मोदी सरकार के फैसले खिलाफ कैसे-कैसे तर्क ढूंढे जा रहे हैं सुनकर कभी आप अपना माथा पीट लेंगे तो कभी शर्मिंदगी से आपका सर झुक जाएगा. विरोध करने वालों भारतीयों के पास या तो ज्ञान की कमी है या तो उन्हें जानबूझकर सरकार के खिलाफ कुछ बोलना ही है.
पहलगाम हमले में 26 भारतीयों के जान गंवाने के बाद भारत सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए 1960 में हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है.जाहिर है कि ये एक्शन भारत के तमाम बड़े अफसरों और नेताओं के विचार विमर्श के बाद लिया गया. इस एक्शन के पहले विपक्ष को भी भरोसे में लिया गया होगा. पर आश्चर्य है कि सिंधु नदी का पानी रोकने के मुद्दे पर जिस तरह का विधवा विलाप देश के कुछ नेताओं ने शुरू किया है वह न केवल हास्यास्पद है बल्कि उनकी विश्वसनियता पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है. भारत के इस फैसले के बाद जहां पाकिस्तानी अवाम और सरकार में डरावनी हलचल है. वहीं भारत में नरेंद्र मोदी सरकार को पसंद नहीं करने वाले ऐसे तर्क गढ़ रहे हैं जिसे सुनकर कोई भी देशप्रेमी शर्मिंदा हो सकता है. भारत में खुद को बुद्धिजीवी समझने वाले लोग ऐसी बातें कह रहे हैं कि जैसे सिंधु जल समझौता तोड़कर भारत की शामत आ जाएगी. कोई कह रहा है कि ऐसा संभव ही नहीं हो सकता. हद तो यह है कि पाकिस्तान के लगातार अमानवीय कृत्यों के बाद भी कुछ लोग पानी रोकने में मानवीय पहलू ढूंढ रहे हैं. पाकिस्तान का पानी बंद करने पर मोदी सरकार का विरोध करने वाले शायद ये नहीं जानते
सिंधु नदी जल समझौते को स्थगित करने पर मोदी सरकार के खिलाफ कैसे-कैसे तर्क ढूंढे जा रहे हैं सुनकर कभी आप अपना माथा पीट लेंगे तो कभी शर्मिंदगी से आपका सर झुक जाएगा. एक कांग्रेस समर्थक हैं मनीष सिंह. एक्स पर एक लंबी पोस्ट के जरिए वो समझाते हैं कि किस तरह यह संधि तोड़ने की बात दिखावा है. वो तो अच्छा ये रहा कि उनकी पोस्ट आने के बाद खुद पाकिस्तान सरकार के मंत्रियों ने यह जता दिया कि यह संधि तोड़ना पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा ही है. नहीं तो मनीष सिंह ने तो यह साबित कर दिया था कि जल संधि तोड़ने की बात हवा हवाई है . इससे पाकिस्तान का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है. मनीष के अनुसार मोदी सरकार ने केवल अपनी झेंप मिटाने के लिए ये फैसला लिया है.
AIMIM नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के विरोध का आधार भारत की पानी को रखने की क्षमता पर है. असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भारत पाकिस्तान का पानी रोकेगा, तो इतना पानी भारत में कहां रखेगा. उनकी बात पर प्रश्नचिह्न लगाने के पहले ही पाकिस्तान से खबर आ गई कि भारत ने इतना पानी छोड़ दिया है कि वहां बाढ़ की नौबत आ गई है. हो सकता है ओवैसी को यह बात समझ में आ गई होगी कि समझौता तोड़ने का मतलब केवल पानी को रोकना ही नहीं, पानी को अधिक मात्रा में छोड़ना भी होता है.
कांग्रेस के एक नेता हैं मणिशंकर अय्यर उनका मानना है कि भारत कैसे अंतरराष्ट्रीय संधि तोड़ सकता है.अय्यर एक आईएएस अफसर रहे हैं पर उन्हें यह नहीं पता है कि दुनिया के तमाम देश राष्टहित के आगे कई संधियों को तोड़ चुके हैं. इसके साथ ही हर संधि में यह उपबंध होता है कि अगर सामने वाला देश शांति भंग करता है तो दूसरे पक्ष को संधि तोड़ने की पूरी आजादी होती है.वैसे भी भारत ने संधि को तोड़ा नहीं है केवल स्थगित किया है. यानि केवल धमकी दी है कि पाकिस्तान सुधर जाए.
किसान नेता नरेश टिकैत ने तो हद ही कर दी. वे कहते हैं कि पूरा पाकिस्तान आतंकवादी नहीं है और पानी रोकना गलत है.टिकैत को शायद कश्मीर में मारे गए पर्यटक आतंकी लगते हैं. या इसके पहल मुंबई हमले, संसद हमले , करगिल हमले में मारे गए लोग आतंकी लगते हैं. इसलिए ही उन्हें पाकिस्तान से हमदर्दी महसूस हो रही है.
भारत अभी भी चीन जैसी आक्रामक जल नीति पर नहीं काम कर रहा है

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










