
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड फेल... मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में हुआ खड़ा
AajTak
पाकिस्तान की 'धार्मिक साजिश' को मलेशिया में झटका लगा है. PAK ने भारतीय सांसदों के कार्यक्रम रद्द करने के लिए बड़ी साजिश रची थी और मलेशिया के सामने धार्मिक कार्ड खेला था. हालांकि, मलेशियाई सरकार ने PAK की बात नहीं सुनी और भारतीय सांसदों के सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए.
पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है. मलेशिया ने PAK को आईना दिखाया है और भारत के खिलाफ उसके 'रिलीजन कार्ड' को सिरे से खारिज कर दिया.
दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पूरी दुनिया के सामने PAK को आतंकवाद पर एक्सपोज किया है. भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे हैं और आतंकवाद पर PAK के दोहरे रवैया का खुलासा कर रहे हैं. हालांकि, पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेइज्जती रोकने के लिए हरसंभव कोशिशें कर रहा है.
अब पाकिस्तान ने मलेशिया में रिलीजन कार्ड खेलने की कोशिश की है और भारत के सांसदों के कार्यक्रम निरस्त करवाने का प्रयास किया है. लेकिन मलेशियाई सरकार ने पाकिस्तान को झिड़क दिया और उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने 'कश्मीर मसले' के संयुक्त राष्ट्र में होने का हवाला दिया और मलेशिया में भारतीय सांसदों के सभी कार्यक्रम रद्द करने की अपील की.
पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशिया सरकार के अधिकारियों से कहा, हम इस्लामिक देश हैं. आप इस्लामिक देश हैं... भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बात ना सुनें. मलेशिया में उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दें.
इस पर मलेशियाई सरकार ने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को झिड़क दिया और कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









