
पाकिस्तान का आरोप- हाफिज सईद के घर पर हुए ब्लास्ट में रॉ एजेंट का हाथ
AajTak
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद के घर के बाहर हुए धमाके के लिए पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक को जिम्मेदार ठहराया है. पाकिस्तान का आरोप है कि इस धमाके में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है.
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने आरोप लगाया है कि बीते महीने लाहौर में 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट के पीछे एक भारतीय नागरिक का हाथ था. लाहौर के जौहर टाउन में राजस्व बोर्ड हाउसिंग सोसाइटी में हाफिज सईद के आवास के बाहर 23 जून को हुए बम धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पंजाब पुलिस प्रमुख और सूचना मंत्री फवाद चौधरी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सालहकार ने कहा कि हमले का मास्टमाइंड एक भारतीय नागरिक है, जिसका संपर्क खुफिया एजेंसी के साथ है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने कहा, 'इन आतंकवादियों से बरामद किए गए फोरेंसिक विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के जरिए, हमने मुख्य मास्टरमाइंड और इस आतंकवादी हमले के संचालकों की पहचान की है. हमें आपको यह सूचित करने में कोई संदेह या आपत्ति नहीं है कि मुख्य मास्टरमाइंड भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का है, जो भारत में ही रहता है.' हालांकि उन्होंने किसी की भी पहचान जाहिर नहीं की है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











