
पाकिस्तान: एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट
AajTak
पाकिस्तान की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने अलीमा खान के खिलाफ बार-बार अदालती सुनवाई में गैर-मौजूद रहने की वजह से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को भ्रामक रिपोर्ट पेश करने के लिए फटकार भी लगाई है.
पाकिस्तान की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया. अलीमा खान पिछले साल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा किए गए प्रोटेस्ट्स से जुड़े एक मामले में अदालत में कई बार पेश नहीं हुईं. अंग्रेजी अख़बार Dawn के मुताबिक, रावलपिंडी स्थित आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने अलीमा खान के एक बार फिर सुनवाई में शामिल न होने पर वारंट जारी किया है. 26 नवंबर, 2023 को पीटीआई के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों से जुड़े मामले में यह चौथी बार है, जब अदालत ने उनके खिलाफ ऐसा आदेश जारी किया है.
बुधवार की कार्यवाही के दौरान, ग्यारह में से दस आरोपी कोर्ट में पेश हुए, केवल अलीमा ही गैर-मौजूद रहीं. अदालत ने उनके द्वारा लगातार समन की अवहेलना पर गौर किया और पुलिस को अगली सुनवाई से पहले उन्हें पेश करने का निर्देश दिया.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) साद अरशद को अलीमा को गिरफ्तार करने और 22 अक्टूबर को बेंच के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने उनके ज़मानत बॉन्ड को जब्त करने और उनके गारंटर द्वारा प्रस्तुत संपत्ति के दस्तावेजों की जांच करने का भी आदेश दिया था.
पुलिस अधिकारियों को चेतावनी
वारंट के अलावा, एटीसी ने एसपी साद अरशद और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नईम को 'फर्जी रिपोर्ट' दर्ज करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया. अदालत ने दोनों अधिकारियों को 'अदालत की अवमानना' के आरोप में व्यक्तिगत रूप से तलब किया.
अदालत की टिप्पणियों के मुताबिक, पुलिस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अलीमा कहीं छिप गई हैं. हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें अदियाला जेल में देखा गया था, जहां उनके भाई इमरान खान कैद है, और हाल के दिनों में वह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दी थीं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










