
पाकिस्तान: ईसाइयों की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, HRCP ने जताई चिंता
AajTak
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के पंजाब में माफिया द्वारा ईसाई किसानों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है और प्रांतीय सरकार शांति से देख रही है. ईसाई किसानों ने एचआरसीपी को बताया कि उनकी रिट याचिका लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है, जिसने किसी भी बेदखली को रोकने के लिए स्थगन आदेश जारी किया है.
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने पंजाब प्रांत की सरकार की ओलचना की और माफिया द्वारा ईसाई किसानों को उनकी जमीन से बेदखल करने पर चिंता जताई है. आयोग ने ये भी चिंता जताई कि ईसाई समुदाय डॉक्यूमेंट के अभाव में अपनी थोड़ी-सी जमीन भी खो देगा, जिस पर वह वर्तमान में खेती करते हैं.
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के पंजाब में माफिया द्वारा ईसाई किसानों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है और प्रांतीय सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.
चर्च के पादरी डेरेक अबाद की शिकायत पर फेक्ट फाइंडिंग इन्वेस्टिगेशन करने के बाद एचआरसीपी ने कहा कि लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर कोट अद्दू में ईसाई समुदाय की कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया गया है.
आयोग ने कहा कि उसने पाया है कि स्थानीय भू-माफिया द्वारा ईसाइयों की कृषि भूमि पर कब्जा करने में चिंताजनक वृद्धि हुई है तथा राज्य सरकार इन कमजोर किसानों को संरक्षण देने वाले न्यायालय के फैसलों को लागू करने में लगातार विफल रही है.
'डॉक्यूमेंट के अभाव में जमीन खो देंगे किसान'
ईसाई किसानों ने एचआरसीपी को बताया कि उनकी रिट याचिका लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है, जिसने किसी भी बेदखली को रोकने के लिए स्थगन आदेश जारी किया है. उनके पक्ष में फैसले के बाद वे अभी-भी भूमि आवंटन पत्र का इंतजार कर रहे हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







