
पाकिस्तान: इस्लामाबाद में PTI कार्यकर्ताओं के प्रोटेस्ट के बाद इमरान खान पर दर्ज हुए 14 मामले
AajTak
इमरान खान की पार्टी PTI ने 24 नवंबर को इस्लामाबाद के रेड जोन में डी-चौक पर धरना देने के लिए प्रोटेस्ट शुरू किया, जहां ज्यादातर सरकारी इमारतें मौजूद हैं. 26 नवंबर की रात को जब उनके समर्थक डी-चौक के करीब पहुंचे तो उन्हें जबरन तितर-बितर कर दिया गया.
पाकिस्तान (Pakistan) की एक कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में इमरान खान (Imran Khan) के समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उनके खिलाफ कुल 76 मामले दर्ज हो गए हैं.
इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी (ICT) पुलिस द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (IHC) के साथ डीटेल्स शेयर की गई. इसमें दिखाया गया कि 24 नवंबर के डी-चौक विरोध प्रदर्शन के बाद 14 अतिरिक्त मामले दर्ज किए गए, जिससे संघीय राजधानी में उनके खिलाफ कुल मामलों की तादाद 62 से बढ़कर 76 हो गई.
इमरान खान ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए एक 'आखिरी कॉल' जारी किया था, जिसमें PTI के चुनावी जनादेश की बहाली, हिरासत में लिए गए पार्टी सदस्यों की रिहाई और 26वें संशोधन को उलटने की मांग की गई थी, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि इसने 'तानाशाही शासन' को मजबूत किया है.
24 नवंबर को हुआ था PTI का प्रोटेस्ट
इमरान खान की पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) ने 24 नवंबर को इस्लामाबाद के रेड जोन में डी-चौक पर धरना देने के लिए प्रोटेस्ट शुरू किया, जहां ज्यादातर सरकारी इमारतें मौजूद हैं. 26 नवंबर की रात को जब उनके समर्थक डी-चौक के करीब पहुंचे तो उन्हें जबरन तितर-बितर कर दिया गया.
इमरान खान की बहनों में से एक नोरीन नियाजी ने उनके खिलाफ दर्ज मामलों की डीटेल्स मांगते हुए IHC में याचिका दायर की थी. इसके जवाब में, नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (NAB) और संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने खान के खिलाफ चल रहे मामलों का विवरण तैयार किया, जिसे पुलिस ने शेयर किया.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







