
पाकिस्तान: इमरान खान पर मंडराते 'खतरे' के बीच बड़ा बदलाव, पंजाब प्रांत के CM का इस्तीफा
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के इस्तीफे की अटकलों के बीच पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने इस्तीफा दे दिया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की अटकलों के बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने इस्तीफा दे दिया है. राज्य के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फारूख हबीब ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टी की है. उस्मान के इस्तीफे के बाद पंजाब विधानसभा के वर्तमान स्पीकर परवेज इलाही (Pervez Elahi) को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने चौधरी परवेज इलाही को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है.
फारूक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग (Q) के सदस्यों का एक दल प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात कर रहा है. फारूक ने फोटो के साथ लिखा है कि PML-Q ने पीएम इमरान के साथ अपने सभी मतभेद दूर कर लिए हैं. अब पार्टी अविश्वास प्रस्ताव के दौरान होने वाली वोटिंग में इमरान खान को समर्थन देगी. बता दें कि PML-Q उन 3 पार्टियों में शामिल थी, जो अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान की कुर्सी गिराने की कोशिश में लगी हैं.
इमरान ने इस्लामाबाद में की थी रैली
बता दें कि एक दिन पहले रविवार को इमरान खान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के लिए जनता का समर्थन जुटाने इस्लामाबाद में एक विशाल रैली की थी. इस रैली में इमरान खान ने बिना किसी देश का नाम लिए आरोप लगाया था कि बाहरी ताकतें उनकी सरकार को हटाने, देश और उसकी अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश रच रही हैं. इमरान खान ने रैली के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं का उदाहरण भी दिया था. इमरान खान ने रैली के दौरान कहा था, 'पाकिस्तान में सरकार बदलने की कोशिश में विदेशी धन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हमारे लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ लोग हमारे खिलाफ विदेशी पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमें पता है कि किन-किन जगहों से, बाहर से हम पर दबाव डालने को कोशिश की जा रही है.
342 सदस्य वाली असेंबली, ऐसे PM बने इमरान
पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य हैं. बहुमत का आंकड़ा 172 है. पीटीआई के नेतृत्व वाला गठबंधन 179 सदस्यों के समर्थन से बनाया गया था, जिसमें इमरान खान की पीटीआई में 155 सदस्य और चार प्रमुख सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद, बलूचिस्तान अवामी पार्टी और ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस सदस्य हैं. बताया जा रहा है कि चार सहयोगियों में से तीन- एमक्यूएम-पी, पीएमएल-क्यू (अब मुकर गई) और बीएपी ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दिया था.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








