
पाकिस्तान: इमरान खान की विपक्ष को चेतावनी - PM पद छोड़ने को मजबूर किया तो और खतरनाक हो जाऊंगा
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने विपक्ष को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पीएम पद छोड़ने को मजबूर किया गया तो वह और खतरनाक हो जाएंगे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने रविवार को विपक्षी दलों को खुली चेतावनी दी है. इमरान खान ने कहा कि अगर उन्हें पीएम पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे. इसके साथ ही खान ने विपक्ष की कोई भी बात मानने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) 23 मार्च को सरकार के खिलाफ जुलूस निकालने वाली है. इसपर बात करते हुए खान ने कहा कि यह कदम विफल हो जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











