
पाकिस्तान: इमरान खान की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस के साथ हुई समर्थकों की हिंसक झड़प
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों और पुलिस के बीच इस्लामाबाद में हिंसक झड़प हुई है. इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में जबरदस्त बवाल हुआ है. इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पीटीआई समर्थक रैली कर रहे थे और इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई. पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











