
पाकिस्तान: इमरान खान और पीएम शहबाज शरीफ के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट, एक दूसरे पर फेंका खाना
AajTak
पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान और नए पीएम शहबाज शरीफ के समर्थकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों ही नेताओं के समर्थक एक दूसरे पर खाना फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग एक दूसरे को गाली और खाना फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में दो लोग टेबल पर रखे खाने-पीने की चीजों को फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. तभी अचानक काले रंग के कुर्ते में एक शख्स एक दूसरे शख्स को घूंसा मारता है. भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने शख्स को रोकने की कोशिश की तो कुछ ने जमीन पर गिरे शख्स को पकड़ लिया.
गौरतलब है कि पाकिस्तान में चले एक सप्ताह के लंबे राजनीतिक नाटक के बाद इमरान खान 9 अप्रैल को नेशनल असेंबली में अविश्वास मत हार गए थे, जिसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री बने. बता दें कि इमरान खान इस प्रक्रिया के जरिए हटाए जाने वाले देश के पहले पीएम बने.
नहीं बढ़ेगा बाजवा का कार्यकाल वहीं पाकिस्तान को लेकर एक और खबर है यहां सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा. वो 29 नवंबर, 2022 को रिटायर हो रहे हैं. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बाजवा के कार्यकाल के विस्तार की अटकलों को खारिज कर दिया है.
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि बाजवा अपने कार्यकाल का विस्तार नहीं चाहते हैं. किसी भी सूरत में वो 29 नवंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे. इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया है.
सेना के प्रवक्ता ने विपक्ष के नेताओं के साथ किसी भी तरह की मीटिंग की खबरों को नकार दिया. उन्होंने कहा कि हमारी विपक्ष के किसी भी नेता के साथ पाकिस्तान या फिर लंदन में कोई मीटिंग नहीं हुई. ये खबर पूरी तरह गलत है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










