
'पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना करे बंद', पूर्व पाक क्रिकेटर का बड़ा संदेश
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है. कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान को शर्म करनी चाहिए कि वह आतंकवादियों को पाल पोस रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो प्रधानमंत्री शरीफ ने अब तक निंदा क्यों नहीं की?

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











