
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के आतंकी ने करवाई थी दिल्ली पुलिस, NIA और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की रेकी
AajTak
आतंकी नासर दरअसल लश्कर ए तैयबा के ही संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के लिए काम कर रहा था. उसने 2017 में दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था और दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहा था. वह लगातार फेसबुक पर धार्मिक और कश्मीर से जुड़े पोस्ट डालता था. इसी दौरान आतंकियों से इसका जुड़ाव हुआ.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिनों पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तयैबा के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आतंकियों में शामिल नाईकू इमाद नासर नाम के आतंकवादी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने जामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान 2019 में दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर, एनआईए हेडक्वार्टर और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की रेकी की थी. उसने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी ने उससे रेकी करवाई थी और वीडियो मंगवाया था. आतंकी नासर दरअसल लश्कर ए तैयबा के ही संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के लिए काम कर रहा था. उसने 2017 में दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था और दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रहा था. वह लगातार फेसबुक पर धार्मिक और कश्मीर से जुड़े पोस्ट डालता था. इसी दौरान आतंकियों से इसका जुड़ाव हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











