
पाकिस्तानी PM शहबाज का करीबी मंत्री आतंकी हाफिज सईद की शरण में, पलक-पांवड़े बिछाकर हुआ स्वागत
AajTak
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस साल मई में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच पीएमएमएल पाकिस्तान की शहबाज सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी मंत्री इन दिनों चर्चा में हैं. चर्चा में रहने की वजह है कि उन्होंने हाल ही में आतंकी हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JDU) की पॉलिटिकल इकाई के ऑफिस का दौरा किया.
शहबाज शरीफ के करीबी तलाल चौधरी पंजाब में हाफिज सईद के जमात-उद-दावा की राजनीतिक इकाई पाकिस्तान मरकजी मुस्लिग लीग के ऑफिस पहुंचे और यहां उनके नेताओं से मुलाकात की.
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री तलाल चौधरी ने लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के ऑफिस का दौरा किया, जहां पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. तलाल के इस दौरे को शहबाज शरीफ सरकार द्वारा हाफिज सईद की राजनीतिक संस्था को दिए जा रहे आधिकारिक संरक्षण के रूप में देखा जा रहा है.
बता दें कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में है. उसे टेरर फंडिंग के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है.
इस दौरे के दौरान पीएमएमल ने जारी बयान में कहा कि तलाल चौधरी ने पार्टी के नेतृत्व के साथ विस्तृत बैठक की. बयान में कहा गया कि इस चर्चा का केंद्र मौजूदा राजनीतिक स्थिति और मुख्य राष्ट्रीय मुद्दे हैं. दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय एकता, राजनीतिक अस्थिरता और देश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के महत्व पर जोर दिया.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











