
पाकिस्तानी है Taylor Swift का जबरा फैन, 1 मिनट में बनाया है ये शॉकिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
बिलाल ने एक मिनट के भीतर टेलर स्विफ्ट के 34 गानों की पहचान की है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रिटेन के रहने वाले डैन सिम्पसन ने साल 2019 में बनाया था. उसने एक मिनट में टेलर स्विफ्ट के 27 गानों की पहचान की थी.
पाकिस्तान के एक शख्स ने ऐसे मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बारे में शायद ही कभी कोई सोच सके. उसने साबित कर दिया है कि वो एक सिंगर का कितना बड़ा फैन है. पाकिस्तान के 20 साल के बिलाल इलियास झांडीर ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनया है.
उसने साबित कर दिया है कि वो अमेरिकी गायिका और गीतकार टेलर स्विफ्ट का दुनिया में सबसे बड़ा फैन है. बिलाल ने एक मिनट के भीतर टेलर स्विफ्ट के 34 गानों की पहचान की है.
इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रिटेन के रहने वाले डैन सिम्पसन ने साल 2019 में बनाया था. उसने एक मिनट में टेलर स्विफ्ट के 27 गानों की पहचान की थी.
इस चैलेंज में स्विफ्ट के 50 सबसे बेस्ट सेलिंग ट्रैक्स की लिस्ट से गानों को पहचानना होता था. हर एक गाने को पहचानने के लिए बिलाल केवल उसकी लिरिक्स पर निर्भर थे.
उनकी उपलब्धि न केवल टेलर स्विफ्ट के प्रति उनके प्रेम का सबूत है, बल्कि इससे उनकी किसी चीज को याद करने की क्षमता का भी पता चलता है.
इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद बिलाल ने कहा कि ये अपने प्यार का इजहार करने का धरती का सबसे अच्छा तरीका है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












