
पाकिस्तानी सेना ने TTP के 54 आतंकियों को मार गिराया, अफगानिस्तान से कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश
AajTak
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल तथा 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात को, पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खैल इलाके में बड़ी संख्या में आतंकियों की हलचल को पकड़ा. बयान के अनुसार, पाक सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए सभी 54 आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए.
पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम 54 आतंकियों को मार दिया गया है. ये आतंकी अफगानिस्तान से उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. यह जानकारी रविवार को पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने दी.
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल तथा 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात को, पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खैल इलाके में बड़ी संख्या में आतंकियों की हलचल को पकड़ा. बयान के अनुसार, पाक सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए सभी 54 आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए.
'सेना के साथ खड़ी है अवाम'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पूरी पाकिस्तानी अवाम आतंकवाद के खिलाफ जंग में अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़ी है और देश की सीमाओं की रक्षा तथा आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
टीटीपी और बीएलए की दोहरी चुनौती
शहबाज शरीफ ने कहा कि इस तरह के सफल अभियानों से साबित होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ जंग में जीत हासिल कर रहा है और आतंकियों पर बड़ी कामयाबियां मिल रही हैं. पाकिस्तानी सेना मुल्क के भीतर टीटीपी और बीएलए की दोहरी चुनौती का सामना कर रही है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










