
पाकिस्तानी सांसद ने तलाक के दिन ही रचाई तीसरी शादी, 49 साल की उम्र में 18 साल की लड़की से किया निकाह
AajTak
इमरान खान के सांसद डॉ आमिर लियाकत हुसैन ने 49 साल की उम्र में तीसरी बार शादी रचाई है. उनकी तीसरी पत्नी की उम्र 18 साल है. आमिर ने अपनी दूसरी पत्नी से जिस दिन तलाक लिया, उसी दिन तीसरी शादी भी रचा ली. आमिर की दूसरी पत्नी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं.
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीटीआई के सांसद और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट डॉ. आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी बार शादी रचा ली है. 49 वर्षीय सांसद की 18 साल की सईदा दानिया शाह से तीसरी शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों की शादी बुधवार को हुई जिसकी जानकारी आमिर लियाकत हुसैन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. इसी दिन आमिर की दूसरी पत्नी ने उन्हें तलाक भी दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











