
पाकिस्तानी भिखारियों को लेकर सऊदी में बेइज्जती के बाद अब शहबाज सरकार उठाएगी ये कदम
AajTak
पाकिस्तान के भिखारी सऊदी, यूएई, इराक जैसे खाड़ी देशों में जाकर भीख मांगते हैं. भिखारियों से परेशान ये देश पाकिस्तानियों को डिपोर्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान को सुना भी रहे हैं. इसे देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने डिपोर्ट किए गए भिखारियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है.
सऊदी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे खाड़ी देशों में भिखारियों को लेकर पाकिस्तान की फजीहत अब आम बात हो गई है. ये देश हजारों की संख्या में पाकिस्तानी भिखारियों को डिपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि सऊदी अरब ने बीते 16 महीनों में 5 हजार से अधिक पाकिस्तानी भिखारियों को डिपोर्ट किया है. फटेहाल पाकिस्तान के भिखारी यूएई, कतर, ओमान, इराक और मलेशिया जैसे देशों से भी भगाए जा रहे हैं. भिखारियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती झेल रहे पाकिस्तान ने डिपोर्ट किए गए अपने लोगों के खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया है.
पाकिस्तान ने डिपोर्ट किए गए अपने भिखारियों का पासपोर्ट कैंसिल करने, उन पर पांच साल का ट्रैवल बैन लगाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है.
मामले की जानकारी रखने वाले पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि हालिया सीनेट बैठक में डिपोर्ट किए गए 7,873 भिखारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जाएगी. ये भिखारी 2019 से 2025 के बीच सऊदी अरब, ओमान और कतर से डिपोर्ट किए गए हैं. ये सभी अंतरराष्ट्रीय भिखमंगी सिंडिकेट का हिस्सा हैं.
भिखारियों के पैसे से चल रहा पाकिस्तान, दबाव बढ़ा तो उठाया कदम
2023 में पाकिस्तान की सीनेट कमिटी ने खुलासा किया था कि विदेशों में जितने भी भिखारी पकड़े जाते हैं, उनमें 90% पाकिस्तानी होते हैं. पाकिस्तानी तीर्थ यात्रा के लिए वीजा लेकर सऊदी, ईरान और इराक जैसे देशों में जाते हैं और फिर भीख मांगने लगते हैं. भिखारियों को देखते हुए खाड़ी देश पाकिस्तानियों को वीजा देने में भी आनाकानी करने लगे हैं जो पाकिस्तान के लिए भारी बेइज्जती की बात है.
बावजूद इसके, पाकिस्तान अपने भिखारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता क्योंकि विदेशों में भीख मांग रहे भिखारी कंगाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में अनुमान लगाया था कि पाकिस्तान के 2.2 करोड़ लोग भिखमंगी में संलिप्त हैं जो हर साल 42 अरब पाकिस्तानी रुपये का योगदान देते हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








