
'पाकिस्तानियों की शिकायती चिट्ठी से #%&*^ पोछकर फेंक दिया...', खुर्राट Ex CIA ऑफिसर ने PAK की मिट्टी पलीद कर दी!
AajTak
CIA के पूर्व तिकड़मी ऑफिसर और पाकिस्तान में काउंटर टेररिज्म के चीफ रहे जॉन किरियाको ने पाकिस्तानियों को तगड़ी फटकार लगाई है. दरअसल जॉन किरियाको से पाकिस्तानी माफी की मांग कर रहे थे. ये माफी की मांग अक्तूबर 2025 में उनके एक बयान के लिए थी.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व ऑफिसर जॉन किरियाको ने बताया है कि जब उन्होंने कहा था कि परंपरागत लड़ाई में पाकिस्तान भारत से नहीं जीत सकता है तो कई पाकिस्तानी उनसे खफा हो गए. उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पार्टी की तरफ से उन्हें एक चिट्ठी भेजी गई और कहा गया कि वे अपने इस बयान के लिए तत्काल माफी मांगे. खुर्राट CIA ऑफिसर जॉन किरियाकौ ने पाकिस्तानियों की इस धमकी का जवाब अपने ही अंदाज में दिया और कहा कि उस चिट्ठी से उन्होंने अपना #%&*^ पोछ कर उसे फेंक दिया है.
जॉन किरियाको CIA के खुर्राट और तिकड़मी अधिकारी रहे हैं और वह अपनी राय बेलाग-बेबाक हो कर रखते हैं.
CIA के पूर्व ऑफिसर जॉन किरियाको ने अक्तूबर में कहा था कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ पारंपरिक युद्ध नहीं जीत सकता और उसे यह समझने की जरूरत है कि भारत के साथ लड़ने से कुछ भी अच्छा नहीं होगा. एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में किरियाको ने कहा था, "भारत और पाकिस्तान के बीच असली युद्ध से कुछ भी, सच में कुछ भी अच्छा नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तानी हार जाएंगे. यह इतनी सीधी बात है. वे हार जाएंगे. और मैं न्यूक्लियर हथियारों की बात नहीं कर रहा, मैं सिर्फ एक पारंपरिक युद्ध की बात कर रहा हूं."
जॉन किरियाको अमेरिकी व्हिसलब्लोअर, लेखक, पत्रकार और पूर्व सीआईए अधिकारी हैं. उन्होंने 14 वर्ष सीआईए में काउंटरटेररिज्म एनालिस्ट और ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में काम किया. उन्होंने 2002 में पाकिस्तान में अल-कायदा के आतंकी अबू जुबैदा की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सीआईए अफसरों की पहचान सार्वजनिक करने के लिए उन्हें 2012 में सजा हो चुकी है.
जॉन किरियाको ने कहा कि इस इंटरव्यू के बाद उन्हें कई धमकियां मिलने लगी. कई पाकिस्तानी जान से मारने की धमकी देने लगे.
CIA के पूर्व ऑफिसर ने बताया, "मुझे पाकिस्तान के एक प्रधानमंत्री की पार्टी से चिट्ठी मिली, मेल पर, उन्होंने कहा कि वे मेरी बात की कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं, उन्होंने मुझसे तत्काल माफी की मांग की और कहा कि मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, उनकी पार्टी और पाकिस्तान के लोगों से तुरंत माफी मांगू."

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.





