
पाकिस्तानः बिलावल भुट्टो चीन की पहली यात्रा पर, क्या है इस विजिट का उद्देश्य?
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चीन की यात्रा पर हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह पाकिस्तान-चीन संबंधों पर गहन चर्चा के लिए चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मिलने के लिए उत्सुक हैं. विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार भी उनके साथ चीन की यात्रा पर हैं.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी दो दिवसीय चीन के दौरे पर हैं. वह शनिवार रात चीन के ग्वांगझू पहुंच गए हैं. बिलावल अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ पाकिस्तान-चीन के संबंधों पर चर्चा करेंगे. बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान के सत्ता से बेदखल होने के बाद और विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद बिलावल की यह पहली चीन यात्रा है.
बिलावल के साथ विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार और वरिष्ठ अधिकारी भी चीन के दौरे पर हैं. बिलावल ने 12 मई को वांग के साथ वर्चुअली बातचीत की थी. इसके बाद पीएम शहबाज शरीफ और चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग के बीच भी एक वर्चुअल बैठक हुई. वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने पाकिस्तान और चीन को राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71 वीं वर्षगांठ पर बधाई दी.
एजेंसी के मुताबिक बिलावल भुट्टो ने कहा कि मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा ग्वांगझू में है. पाकिस्तान और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71 वीं वर्षगांठ भी है. पाकिस्तान-चीन संबंधों पर गहन चर्चा के लिए चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी से मिलने के लिए उत्सुक हूं. चीन की राजधानी बीजिंग में इन दिनों कोविड-19 के कारण सख्त पाबंदियां लागू हैं. लिहाजा बिलावल भुट्टो ग्वांगझू में बैठक करेंगे.
बता दें कि बिलावल अभी न्यूयॉर्क से वापस आए हैं. जहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत की थी और अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया था. ब्लिंकन से मुलाकात के बाद बिलावल ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिका के साथ पाकिस्तान के बढ़ते संबंध चीन के रिश्तों पर असर डालेंगे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिलावल और वांग द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे. जिसमें पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत व्यापार और आर्थिक सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









