
पांच साल से बॉलिंग एंड पर सिद्धू, अब अमरिंदर से स्ट्राइक लेने पर अड़े
AajTak
सिद्धू को भी फिर सीएम बनने की उम्मीद है, केजरीवाल भी पंजाब में अपनी धमक दिखाना चाहते हैं, ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या ये स्टार प्रचारक पंजाब का असल स्टार बन पाएगा या नहीं.
नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति की एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें 'स्टार प्रचारक' तो कई बार बनाया गया, लेकिन असल स्टार या कह लीजिए सीएम कैंडिडेट बनने का सपना कभी पूरा नहीं किया गया. बीजेपी में रहे, लेकिन सीएम की कुर्सी दूर रही, आम आदमी पार्टी से ऑफर आया लेकिन बात नहीं बनी, फिर कांग्रेस में सफर शुरू किया तो अमरिंदर सिंह की ताजपोशी हो गई. ऐसे में सिद्धू पंजाब की राजनीति में सक्रिय जरूर दिखे, लेकिन अब पंजाब चुनाव से पहले 'सिंग अब किंग' बनने के लिए अभी से हाथ पैर मारना शुरू कर दिया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












