
पांच राज्यों में चुनावी 'बंपर सेल', सुप्रीम कोर्ट में केस... अठन्नी की आय वाले राज्य कैसे खर्च करेंगे रुपया?
AajTak
पांच राज्यों में सत्ताधारी दल और सत्ता चाहने वाले दलों की योजनाओं-वादों पर गौर करेंगे तो मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त में पैसा, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, सस्ता सिलेंडर, महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन, एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, ई-स्कूटी समेत तमाम चीजें मुफ्त में या तो दी जाने लगी हैं या देने का वादा किया जा रहा है.
देश के पांच राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ये राज्य हैं- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम. इन पांच राज्यों में सत्ताधारी दल और सत्ता चाहने वाले दलों की योजनाओं-वादों पर गौर करेंगे तो मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त में पैसा, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, सस्ता सिलेंडर, महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन, एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, ई-स्कूटी समेत तमाम चीजें मुफ्त में या तो दी जाने लगी हैं या देने का वादा किया जा रहा है.
हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है. लेकिन इस फ्रीबीज यानी मुफ्त की रेवड़ी से वोट कैश कराने वाली चुनावी कुप्रथा को बंद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. शुक्रवार 6 अक्टूबर को देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अदालत ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा है.
राज्यों पर बढ़ता जा रहा कर्ज
इस बीच जिन राज्यों की आमदनी अठन्नी है, वहां चुनाव में वोट के लिए रुपया खर्च करके सत्ता चाहने वाले और सत्ताधारी, दोनों कह रहे हैं मुफ्त मुफ्त मुफ्त. मध्य प्रदेश का कुल कर्जा 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए पहुंच चुका है. प्रति व्यक्ति कर्ज मध्य प्रदेश में 50000 रुपए चढ़ चुका है. राजस्थान का कुल कर्ज तो 5 लाख 31 हजार करोड़ रुपए तक हो चुका है. गहलोत राज में प्रति व्यक्ति कर्ज 65,541 रुपए हो चुका है. लेकिन इसके बावजूद चुनावी राज्य में सरकार और विपक्ष दोनों जमकर मुफ्त में सरकारी खजाना बांटने में लगे हैं. इसके चलते सुप्रीम कोर्ट तक चिंतित हो चुका है, जहां कई याचिकाओं को एक साथ सुना जा रहा हे.
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव से पहले वोट के बदले मुफ्त की चीजें दिए जाने के खिलाफ कार्रवाई की गुहार हुई. एक याचिकाकर्ता ने कहा कि चुनावों के ठीक 6 महीने पहले मुफ्त चीजें जैसे मोबाइल, टैब, टीवी बांटे जाते हैं. राज्य सरकारें इसे जनहित का नाम दे देती हैं और चुनावी फायदा उठाती हैं. याचिकाकर्ता के एक वकील पहले कह चुके हैं कि चुनावी गिफ्ट देने के लिए पार्टियां पैसे कहां से लाएंगी? ये मतदाता को जानने का अधिकार है, साथ ही टैक्स पेयर्स को भी पता होना चाहिए कि ये पैसा उनकी जेब से जा रहा है. इसलिए राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को चुनाव घोषणापत्र में ये बताना होगा कि पैसा कहां से आएगा.
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम देश के कल्याण के लिए इस मुद्दे को सुन रहे हैं. इस मामले में सभी राजनीतिक दल एक तरफ हैं. हर कोई चाहता है कि फ्रीबीज़ जारी रहे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






