
पहाड़ों से मैदान तक बाढ़ और बारिश का कहर, देश के हर कोने में तबाही का मंजर
AajTak
उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. बादल फटने और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की जान को खतरा है और हजारों विस्थापित हो गए हैं. सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.
बाढ़ बारिश से देश के हर कोने में तबाही का मंजर है. उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र... हर तरफ सैलाब है. बादल फटने, भूस्खलन और नदियों में उफान के कारण आई आपदा से कई लोगों की मौत हो गई है, कई लोग लापता हैं और हजारों लोग विस्थापन को मजबूर हो गए हैं. सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं, लेकिन प्रकृति का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिससे तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है.
सबसे पहले बात पंजाब की राज्य में भारी बारिश और हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से आए पानी के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में उफान आ गया है. पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. गुरदासपुर की स्थिति सबसे गंभीर है. एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से अब तक 11,330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.
हिमाचल में सेब की फसल को भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. चंबा, कुल्लू, शिमला और भरमौर जैसे इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, और यात्री फंसे हुए हैं. चंबा के तिस्सा सड़क मार्ग पर विशाल चट्टानें गिरने से यातायात ठप है. शिमला के बसंतपुर में भूस्खलन ने सड़कों को मलबे से भर दिया है, जबकि कुल्लू के बागन गांव में 35 घरों की नींव हिल गई है और 10 मकान पूरी तरह ढह गए हैं. मणिमहेश के रास्ते में उफनते नाले ने लोगों को रस्सियों के सहारे पार करने को मजबूर कर दिया है. सेब की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के लिए तेजी से काम चल रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










