
पहाड़ों पर करनी है ट्रैकिंग? IRCTC लाया खास ऑफर, कई जगह घूमने का मिलेगा मौका, जानें खर्च
AajTak
अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है और पहाड़ों पर ट्रैक करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. आप IRCTC की मदद से उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों की ट्रैकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप कहां से इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.
अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं और पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो IRCTC के आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. आप IRCTC की मदद से चोपता, तुंगनाथ, चंद्रशिला, देवरियाताल ट्रैक का मजा ले सकते हैं. IRCTC के मुताबिक, आप इस यात्रा में 4 आइकॉनिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकेंगे. आपको चोपता, चंद्रशिला, तुंगनाथ और देवरियाताल सभी जगहों के खूबसूरत नजारे और अलग-अलग अनुभव मिल सकेंगे.
चंद्रशिला शिखर से मनमोहक सूर्योदय देख सकेंगे और देवरियाताल झील की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे. आप प्राचीन तुंगनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे, जो विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है. ऊंचाई पर स्थित चंद्रशिला शिखर तक पहुंचकर आप सूर्योदय देख सकेंगे. इसके अलावा आप कई मनमोहक दृश्य इस ट्रैक के दौरान देख सकेंगे.
जानिए नवंबर में कब कर सकेंगे बुकिंग (Chopta Chandrashila Tungnath Trek with Deoriatal)
बता दें आप उपलब्ध सीटों के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं. ट्रैक की कीमत ₹8900 प्रति व्यक्ति बताई गई है.
ऋषिकेश से होगी शुरुआत यात्रा की शुरुआत पहले दिन ऋषिकेश से होगी, जहां सबसे पहले सारी गांव तक पहुंचा जाएगा. दूसरे दिन सारी गांव से अल्पाइन झील देवरियाताल तक की यात्रा की जाएगी. इसके बाद तीसरे दिन आप देवरियाताल से ताला गांव तक यात्रा कर सकेंगे और फिर वहां से बनियाकुंड जाएंगे. इसके बाद चौथे दिन बनियाकुंड से चोपता और फिर वहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला तक ट्रैक कर वापसी होगी. आप पांचवें दिन ऋषिकेश लौट सकेंगे.
अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें...

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









