
पहले 1992, फिर 2023... अमेरिका में दो बार अवैध एंट्री करने वाले भारतीय नागरिक की मौत
AajTak
अमेरिका में 57 साल के जसपाल सिंह की मौत हो गई है. उन्होंने दो बार अमेरिका में अवैध एंट्री करते हुए पकड़ा गया था. आखिरी बार 2023 में उन्हें अवैध एंट्री करते हुए पकड़ा गया था. तब से ही वो अटलांटा में डिटेंशन सेंटर में थे.
अमेरिका में दो बार अवैध एंट्री करने वाले भारतीय नागरिक जसपाल सिंह की मौत हो गई है. वो 57 साल के थे. उन्हें 2023 में अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें वापस भारत डिपोर्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही अटलांटा के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम एन्फोर्समेंट (ICE) का कहना है कि जसपाल सिंह की मौत के बारे में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट को बता दिया गया है. उनके परिजनों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है.
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि जसपाल सिंह की मौत 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में हो गई थी. उनकी मौत की असली वजह अभी पता नहीं चली है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जसपाल सिंह पहली बार 25 अक्टूबर 1992 को अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए थे. 21 जनवरी 1998 को कोर्ट ने उन्हें अमेरिका से बाहर जाने का आदेश दिया था. इसके बाद जसपाल सिंह अपनी मर्जी से भारत लौट आए थे.
2023 में फिर अवैध एंट्री की
29 जून 2023 को जसपाल सिंह को अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होने पर गिरफ्तार कर लिया था. वो अमेरिकी-मेक्सिको बॉर्डर के जरिए अमेरिका में घुस रहे थे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










