
'पहले से ज्यादा तार्किक...' अफगानिस्तान पर कब्जा करते ही चीन को भा गया तालिबान
AajTak
चीन ने गुरुवार को कहा है कि वह तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है और कि तालिबान अब अधिक स्पष्ट और तर्कसंगत दिखाई दे रहा है. चीन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि तालिबान अपने किए गए वादों को पूरा करेगा, जिसमें महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा भी शामिल है.
अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान दुनियाभर में अपनी सरकार को मान्यता दिलवाना चाहता है. चीन की ओर से उसे सकारात्मक संदेश भी मिला है. अफगान पर पूरी तरह से कब्जा करने के चंद दिनों बाद ही चीन ने गुरुवार को कहा है कि वह तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है और कि तालिबान अब अधिक स्पष्ट और तर्कसंगत दिखाई दे रहा है. चीन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि तालिबान अपने किए गए वादों को पूरा करेगा, जिसमें महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा भी शामिल है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











