
पहले बैंक से दिलाते थे लोन, फिर अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे रकम, दिल्ली-नोएडा में बैठकर फैला रखा था ठगी का साम्राज्य
AajTak
Crime News: मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली और नोएडा में दबिश देकर आरोपी आमिर खान, राहुल देव शर्मा, फिरोज आलम और फराज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी यूपी के बदायूं के रहने वाले हैं. न्यू अशोक नगर दिल्ली और सेक्टर 39 नोएडा में रहकर ठगी का गिरोह चला रहे थे.
मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ठगी की रकम सहित चार आरोपियों को दिल्ली और नोएडा से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनसे 28 लाख रुपए कैश, क्रेडिट कार्ड, 14 मोबाइल और अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं. यह गिरोह बैंक का कर्मचारी बनकर लोगों को कम बयाज पर लोन दिलाकर रुपए ठगी करते थे. गिरोह से पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमे किए गए फ्रॉड का लेखा-जोखा है.
समान थाना क्षेत्र में रहने वाले पेशे से शिक्षक कैलाशचंद्र अवधिया को रुपयों की जरूरत थी. वह मकान निर्माण करना चाहते थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने FDFC बैंक से 0 पर्सेंट ब्याज पर उन्हें लोन दिलाने का प्रलोभन दिया. इसके बाद बैंकिंग संबंधी आवश्यक दस्तावेज, आधार, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, सैलरी स्लिप लिया. इसके बाद बैंक खातें में नेट बैंकिग एक्टिवेट कर उसका एक्सेस अपने पास ले लिया.
इसके बाद 20 अप्रैल 23 से 31 मई 23 के बीच आरोपियों ने 30 लाख 89 हजार 700 रुपए राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया. कैलाशचंद्र ने आरोपियों के विरुद्ध समान थाना में शिकायत दर्ज कराई.
दिल्ली और नोएडा से चला रहे थे गिरोह
पुलिस ने धारा 419, 420, 66D, 66C आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. पुलिस और साइबर सेल ने अज्ञात मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर सारे सुराग जुटा लिए. दिल्ली और नोएडा में दबिश देकर आरोपी आमिर खान, राहुल देव शर्मा, फिरोज आलम और फराज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बदायूं (उ.प्र) के रहने वाले हैं. न्यू अशोक नगर दिल्ली और सेक्टर 39 नोएडा में रहकर ठगी का गिरोह चला रहे थे.
ठगी करने का तरीका

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




