
पहले बनाई चाय, अब बच्चों संग खेली गोटी...योगी के मंत्री सतीश महाना का अजब अंदाज
AajTak
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी अपने विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर में लगातार जनसंपर्क के कर रहे हैं. मंगलवार को सरसौल इलाके में संपर्क के दौरान वह बच्चों के साथ जमीन में बैठ कर गोटी खेलते नजर आए.
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का अनोखा अंदाज देखने को मिला. मंगलवार को सरसौल इलाके में जनसंपर्क के दौरान वो बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर गोटी खेलते नजर आए. इसका वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि पिछले दिनों सतीश महाना अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाते नजर आए थे. सतीश महाना अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उनकी गिनती लोकप्रिय नेताओं में होती है.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












