
पहले फोन कर बुलाया हॉस्टल, मोबाइल चोरी के शक में मैकेनिक को बांधकर पीटा, 14 गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के एक सरकार छात्रावास में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस 14 आरोपी छात्र और पूर्व छात्रों को गिरफ्तार किया है. मृतक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में मैकेनिक के रूप में काम करता था जो कुछ दिन पहले एक टेलीविजन को सही करने के लिए उदयन हॉस्टल गया था.
पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के बउबाजार इलाके में स्थित एक सरकार छात्रावास में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मोबाइल चोरी के संदेह में एक सरकारी छात्रावास में कथित तौर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बेलगाछिया निवासी 37 वर्षीय इरशाद आलम के रूप में हुई है जो चांदनी चौक इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में मैकेनिक के रूप में काम करता था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इरशाद पहले एक टेलीविजन की मरम्मत के लिए उदयन हॉस्टल गया था और पिछले कुछ दिनों में कुछ मोबाइल फोन गायब होने के बाद उसे आज सुबह फिर से हॉस्टल में बुलाया गया.
छात्र और पूर्व छात्रों ने बांधकर पीटा उनके परिवार ने कहा कि उन (इरशाद) पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया गया, कथित तौर पर बांध दिया गया और पीटा गया. एक रिश्तेदार ने कहा, "उसने हमें हॉस्टल से फोन किया था और कहा था कि छात्र उस पर चोरी का आरोप लगाकर पैसे मांग रहे हैं."
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हॉस्टल पहुंची और पीड़ित को गंभीर हालत में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दोपहर को दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुचिपारा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 365 (अपहरण) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. अभी मामले की जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र और पूर्व छात्र हैं.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





